आज लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन है और हम सभी चाहते हैं कि कॉल आने पर फोन में हमारी पसंद की रिंगटोन बजे। लेकिन कई बार लोगों को यह समझ नहीं आता कि मोबाइल में रिंगटोन कैसे बदली जाए या डाउनलोड की गई रिंगटोन फोन में क्यों नहीं दिख रही। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ हम आपको मोबाइल में रिंगटोन लगाने की विधि बता रहे है-
How To Set Ringtone
रिंगटोन लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस कुछ छोटे-छोटे स्टेप सही क्रम में अपनाने होते हैं। तो चलिए जानते है वो स्टेप-
1. अपनी पसंद की रिंगटोन चुनें
सबसे पहले यह तय करें कि आप किस तरह की रिंगटोन लगाना चाहते हैं। यह कोई गाना हो सकता है, म्यूज़िक ट्यून हो सकती है या कोई भक्ति पाठ साउंड।
2. रिंगटोन को मोबाइल में डाउनलोड करें
अब उस रिंगटोन को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। कोशिश करें कि रिंगटोन MP3 फॉर्मेट में हो, क्योंकि यह लगभग सभी मोबाइल फोन में आसानी से चल जाती है। डाउनलोड के बाद एक बार रिंगटोन चला कर देख लें कि आवाज़ साफ है या नहीं।
3. रिंगटोन फाइल को सही जगह रखें
डाउनलोड की गई रिंगटोन को अपने मोबाइल के Music या Ringtones नाम के फोल्डर में रख दें। अगर आपके फोन में ऐसा फोल्डर नहीं है, तो आप खुद से नया फोल्डर बना सकते हैं। इससे फोन को रिंगटोन पहचानने में आसानी होती है।
4. फोन की Settings खोलें
अब अपने मोबाइल की Settings में जाएं। Settings में जाकर Sound, Sound & Vibration या इसी तरह का कोई ऑप्शन खोलें।
5. रिंगटोन बदलने का विकल्प चुनें
Sound वाले सेक्शन में आपको Phone Ringtone या Call Ringtone का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें। अब आपको रिंगटोन की एक लिस्ट दिखाई देगी।
6. नई रिंगटोन सेट करें
अगर आपकी रिंगटोन लिस्ट में दिख रही है, तो उसे चुन लें। अगर नहीं दिख रही, तो Add Ringtone या Choose from Storage वाले ऑप्शन पर टैप करें और अपनी डाउनलोड की गई रिंगटोन सिलेक्ट करें।
7. रिंगटोन सेव करें
रिंगटोन चुनने के बाद OK या Save पर टैप करें। अब आपकी नई रिंगटोन सेट हो चुकी है। अगली बार कॉल आने पर वही रिंगटोन बजेगी।
जरूरी बातें जो ध्यान में रखें
- रिंगटोन की आवाज़ न बहुत तेज रखें और न बहुत धीमी
- मीटिंग या शांत जगह पर जाने से पहले साइलेंट मोड का इस्तेमाल करें
- समय-समय पर रिंगटोन बदलने से बोरियत नहीं होती
इस तरह आप बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल में कोई भी रिंगटोन खुद से सेट कर सकते हैं, वो भी बिना किसी ऐप या किसी की मदद के।